देहरादून। Dehradun Rally यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की ली गई हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर 2:15 बजे उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ बन्नू स्कूल स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे।
Dehradun Rally के अलावा श्रीनगर गढ़वाल में रैली
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हैं। इनमें एक जनसभा उनकी शनिवार को हल्द्वानी में हो चुकी है। आज देहरादून और श्रीनगर गढ़वाल में उनकी जनसभा तय है।शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी में मौजूद रहे। सीएम योगी हल्द्वानी की एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
माफियाओं को कहीं का नहीं छोड़ूंगा – योगी
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को इस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि वे वहां अपराध करके उत्तराखंड आकर देवभूमि को अपवित्र कर सकें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश में बनाने में सहायत होता है। यह एक-दूसरे से पूरी तरह रचे-बसे हैं।

