बाड़मेर Pm Modi Barmer : लोकसभा 2024 के चुनाव के ऐलान से पहले ही विपक्ष लगातार इस बात को लेकर हवा बना रहा है कि अगर देश में एक बार फिर से मोदी सरकार आई तो निश्चित तौर पर देश का संविधान बदल दिया जायेगा. संविधान से धर्मनिर्पेरक्षता के सिद्धांत को मोदी सरकार बदल सकती है. ऐसे ही कई तरह के विचार इन दिनों लगातार देश में फैले हुए हैं. पीएम मोदी ने इन सभी कयासों को विराम देते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस देश के संविधान को कोई भी बदल नहीं सकता . यहां तक कि जिस बाबा साहब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा ,अगर आज वो खुद भी आ जाये तो बाबा साहब भी आ जायें तो देश के संविधान को बदल नही सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा केंद्र सरकार के लिए देश का संविधान गीता, रामायण , महाभारत और कुरान सब है.
Pm Modi Barmer इंडी गठबंधन देश को कमजोर करने वालों के साथ
प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के बारमेड़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है. देश में नया इंडिया गठबंधन बन जो देश को कमजोर करन के लिए काम कर रहा है.
संविधान के नाम पर झूठ फैलाना इंडी एलायंस का फैशन – पीएम मोदी
पीएम मोदी आज राजस्थान के बाड़मेड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में रैली करने के लिए पहुंचे थे. यहां बीजेपी के कैलाश चौधरी का मुकाबला कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मदीवार नरेंद्र सिंह भाटी के बीच है. पीएम मोदी ने बीजेपी उमीदवार के समर्थन मे लोगों से वोट अपील करते हुए कहा कि देश मे जब भी चुनाव आता है कांग्रेस एससी एसटी ओबीसी का रिकार्ड बजाने लगती है जबकि यही कांग्रेस दशकों तक एससीएसटी ओबीसी के साथ भेदभाव करती रही है. संविधान के नाम पर झूठ फैलाना इनका फैशन बन गया है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने जीते जी बाबा साबह को चुनाव मे हरवा दिया, उन्हें भारत रत्न नहीं मिलने दिया, जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगातार संविधान को खत्म करने का प्रयास किया, आज वही कांग्रेस मोदी के गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ फैला रही है.
हमने देश में संविधान दिवस मनाना शुरु किया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बाड़मेड की सभा में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि इस देश में पहली बार मोदी ने संविधान दिवस माना शुरु किया.वहीं इस कांग्रेस वालों ने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया था.इस बारे में संसद में उनका भाषण है.क्या से बाबा साहब और संविधान का अपमान नहीं है ? इतना ही नहीं ये मोदी ही है जिसने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थो का विकास कराया. पीएम मोदी ने लोगों को कहा कि बाबासाहब का अपमान करने वाले कांग्रेस और इंडी एलायंस के झूठ से सावधान रहने की जरुरत है.
पीएम मोदी की कांग्रेस को दो टूक- जनता ने मन बना लिया है ….
पीएम मोदी ने कांग्रेस के सहा कि वो सुन ले कि जनता ने 400 पार का नारा इसलिए दिया है क्योंकि उन्होंने देखा है कि आपने लगातार दस साल संसद में मुझे अच्छे काम करने से रोका है. इसलिए देश आपको सजा देना चाहता है. देश ने आपको हराने का मन बना लिया है.
ये भी पढ़े :- Sanjay Singh meet Akhilesh Yadav: यूपी में हमारे कैडर और ताकत का इस्तेमाल (एसपी) को समर्थन देने के लिए किया जाएगा.”-संजय सिंह

