रायपुर: Durg Accident छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बड़ा हादसा हो गया है.मंगलवार रात करीब नौ बजे केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर जा रही बस मुरम मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर गई. ये बस कर्मचारियों के लेकर कुम्हारी से भिलाई रही रही थी. हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है और 20 लोग घायल हो गये हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस की टीम लोगों को निकालने में लगी हुई है. पुलिस के मुताबिक खदान में फंसे लोगों को निकाल जा रहा है.
Durg Accident पर पीएम मोदी ने जताया दुख
दुर्ग बस हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, कहा – जिन्होंने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की करता हूं कामना, राज्य सरकार की निगरानी में प्रशासन पीडितों की हरसंभव मदद में जुटा
दुर्ग बस हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, कहा – जिन्होंने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की करता हूं कामना, राज्य सरकार की निगरानी में प्रशासन पीडितों की हरसंभव मदद में जुटा#Chhattisgarh #Durg #Accident #PMModi pic.twitter.com/MWkmlvXdZR
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) April 9, 2024
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने भी X पर जताया शोक
घटना पर शोक जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा है
“ दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.”
दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 9, 2024
सभी कर्मचारी काम के बाद जा रहे थे अपने घर
दुर्घटना में मारे गये सभी कर्मचारी का के बाद अपने अपने घर की तरफ जा रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के के मुताबिक सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, और बचाव के लिए अभियान शुरु किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई घायलो को रायपुर और भिलाई के अस्पताल मे भेजा गया है.

