भोजपुरी सिनेमा एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए धमाकेदार फिल्म ‘Ladies Special’ लेकर आ रहा है. टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म में आपको अभिनेता विमल पांडेय, अभिनेत्री प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी नज़र आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग जोरो शोरो स चल रही है. फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ कर रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि इस साल की यह सबसे अनोखी फिल्म होने वाली है.

फिल्म ‘Ladies Special’ की कहानी खास होने वाली है- विमल पांडेय
विमल पांडेय ने फिल्म को लेकर कहा कि यह फिल्म कई मायनो में मेरे लिए खास है. इस फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद आई और फिल्म की कास्ट भी लाजवाब है. हम सभी सेट पर अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं. उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी. वहीं फिल्म को लेकर प्रीति सिंह ने कहा कि ‘लापता लेडीज’ वूमेन बेस्ड एक शानदार फिल्म है और यह एक शानदार टीम के नेतृत्व में बनाई जा रही है. पल्लवी गिरी ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार खास होने वाला है, हालांकि मैं अभी रिवील नहीं करूंगी. जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी तो आप इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखने जाएं.

ये भी पढ़ें: Manoj Bajpayee की फिल्म ‘साइलेंस 2’ का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस हैं. ‘लेडिज स्पेशल’ में विमल पांडेय, प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ रिंकू घोष, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, रीना रानी, अनीता रावत, माया यादव, ओ पी कश्यप, खुशबू यादव, निशा तिवारी, संजीव मिश्रा और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. निर्देशक चिराग दत्त कश्यप हैं. DOP अमन पांडेय हैं. फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

