रांची (ब्यूरो रिपोर्ट) कथित जमीन घोटाला और मनिलांड्रिंग के बारे में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय़ की टीम पूछताछ के लिए Hemant Soren ED झारखंड सीएम हेमंत सोरेनके घर पहुंच चुकी है. दोपहर करीब एक बजे प्रवर्तन निदेशायल की एक टीम झारखंड सीएम के आवास पर पहुंची. टीम किसी भी तरह की परिस्थिति से निबटने के लिए अपने साथ हेलमेट तक लेकर पहुंची है.
(विजुएल – ANI)
#WATCH | Ranchi | A team of ED officials arrive at the residence of CM Hemant Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/zoZinY1w6Y
— ANI (@ANI) January 31, 2024
Hemant Soren ED 10वीं बार समन के बाद कर रही है पूछताछ
आपको बता दें कि पिछले कुछ साल से प्रवर्तन निदेशालय झारखंड में कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड में जांच कर रही है और अब तक हेमंत सोरेन के कई करीबी आधिकारियों और सहयोगियों के गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार अधिकारियों और सहयोगियों से पूछताछ के आधार पर ED ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन भेजा लेकिन 9 बार समन भेजे जाने के बावजूद सोरेन जब पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए तब ईडी ने खुद आकर पूछताछ करने की बात कही थी. दसवीं बार समन भेजने के बाद आज हेमेंत सोरेन ने पूछताछ के लिए उपलब्ध होने की सहमति दी है.
40 घंटे नॉट रिचेबल रहने के बाद रांची पहुंचे सीएम सोरेन
दरअसल हेमंत सोरेन दो दिन तक ‘नॉट रिचेबल’ रहने के बाद सोमवार रात रांची पहुंचे. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन दिल्ली आये थे, फिर सड़के के रास्ते से 40 घंटे बाद वापस रांची पहुंचे. मंगलवार को उन्होंने अपने विधायकों के साथ बैठक की. सूत्रों के हवाले से ये भी खबर मिली कि सोरेन ने अपने विधायकों को ये बता दिया है कि अगर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाती है तो राज्य का सीएम किस बना जाये. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जा सकता है. हलांकि सोरेन परिवार में सहमति नहीं है.
सीएम हाउस, राजभवन और ईडी ऑफिस पास 144 लागू
इस बीच रांची में जेएमएम के विरोध की संभावना को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है. हेमंत सोरेन के सरकारी आवास , राजभवन और प्रवर्तन निदेशालय के 100 मीटर के दायरे में 144 लागू कर दिया गया है. अभी तक के आदेश के मुताबिक निषेधाज्ञा की धारा 144 रात 10 बजे तक लागू रहेगी. इस बीच प्रशासन ने किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.

