Saturday, February 21, 2026

वीडियो में एक्ट्रेस को देख फैंस ने किये कमेंट, “लगता है दीदी से हार बर्दाश्त नहीं हुई

मनोरंजन डेस्क : Ankita Lokhande ने बिग बॉस के घर में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी. बिग बॉस में अंकिता की जर्नी अपने पति के साथ कुछ खास नहीं रही. इन दोनों कपल के बीच बहुत ज्यादा झगड़े देखने को मिले. अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत चर्चा में रही हैं. बिग बॉस में उनका गेम बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग था. लेकिन फिर भी वह टॉप 2 की रेस तक नहीं पहुंच पाई. ऐसे में अंकिता लोखंडे का रोता हुआ वीडियो भी वायरल हो रहा है. लोग उस वीडियो पर अलग अलग तरीके के कमेंट कर रहे है.

Ankita Lokhande ने बिग बॉस के घर में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी. बिग बॉस में अंकिता की जर्नी अपने पति के साथ कुछ खास नहीं रही
Ankita Lokhande ने बिग बॉस के घर में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी. बिग बॉस में अंकिता की जर्नी अपने पति के साथ कुछ खास नहीं रही

वोटिंग की कमी से पीछे रह गईं Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की ट्रॉफी हार गई हैं. फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे को टॉप-2 सदस्यों में से एक माना जा रहा था. लेकिन वोटिंग की कमी की वजह से वह टॉप 3 में भी शामिल नहीं हो सकीं. वोट्स की कमी के चलते मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी से पहले घर से बेघर हो गईं. जिसकी वजह से उनका चेहरा उतर गया. अंकिता का वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि उनसे हार बर्दाश्त नहीं हुई और वह रो पड़ीं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सिंगर Rahat Fateh Ali Khan ने एक बोतल शराब के लिए नौकर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

वीडियो पर यूज़र्स के कमेंट

सामने आए वीडियो में अंकिता अपने परिवार के साथ बिग बॉस 17 के सेट से बाहर आती दिख रही हैं. इस वीडियो में उनके चेहरे पर छाई मायूसी साफ देखी जा सकती है. उनके उतरे चेहरे को देखने के बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वह हारने के बाद खूब राेई हैं. अंकिता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा, “अंकिता की सास तो बेहद खुश नजर आ रही हैं.” दूसरे ने लिखा, “अरे दीदी को उसके मायके वालों ने धोखा दे दिया. ” तीसरे ने लिखा, “ऐसा लग रहा है पी कर आई है.” चौथे ने लिखा, “अंकिता दीदी के साथ तो मोये-मोये हो गया.” पांचवें यूजर ने लिखा, “लगता है दीदी से हार बर्दाश्त नहीं हुई इसलिए ऐसा चेहरा बनाकर बैठी है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

Latest news

Related news