Saturday, February 14, 2026

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट Emmanuel Macron पेरिस से पहुंचे जयपुर,कर रहे हैं जयपुर दर्शन

नई दिल्ली : इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में खास अतिथि शामिल होंगे. ये खास अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron. फ्रांस के राष्ट्पति मैक्रों अपनी दो दिन यात्रा पर आज गुरुवार को जयपुर पहुंचे हैं. जयपुर के प्रसिद्ध आमेर फोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया. फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमार भी मौजूद दिखी.

भारत पहुंचने के बाद फ्रांसिसी राष्ट्पति अब आमेर फोर्ट देख रहे हैं. आमेर फोर्ट के बाद जयपुर मे ंही जंतर मंतर पर भी पहुंचेंगे. भारत के प्रधानमंत्री मोदी अपने मेहमान से यहीं पर मुलाकात करेंगे.

Emmanuel Macron: मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि होंगे. अपने दिन की शुरूआत मैक्रों जयपुर में आमेर किले से करेंगे. इसके बाद वह जंतर-मंतर जाएंगे
Emmanuel Macron: मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि होंगे. अपने दिन की शुरूआत मैक्रों जयपुर में आमेर किले से करेंगे. इसके बाद वह जंतर-मंतर जाएंगे

जानकारी के मुताबिक दोनों नेता इस जगह पर घूमेंगे. जंतर मंतर का फ्रांसीसियों के लिए भी ऐतिहासिक महत्व है. जंतर-मंतर दुनिया की सबसे बड़ी वेधशाला है और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी  लगी हुई है. बताया जा रहा है कि मोदी और मैक्रों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर के हालात, हमास-इजराइल संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा कर सकते हैं.

PM Modi और Emmanuel Macron करेंगे रोड शो

इसके बाद PM Modi और Macron जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक एक रोड शो शुरू करेंगे और हवा महल में रुकेंगे. हवा महल में एक फोटो सेशन की बात भी सामने आ रही है. यात्रा के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों दोनों के एक हस्तशिल्प की दुकान और एक चाय की दुकान पर जाने की भी उम्मीद है. इसके बाद दोनों नेता ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का दौरा करेंगे.

फ्रांसीसी सेना भी गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल 

गुरुवार के दिन का मापन रामबाग पैलेस में होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के लिए विशेष भोजन का  इंतज़ाम किया गया है. इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के लिए रात 8 बजकर 50 मिनट पर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी भी इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी. फ्रांस की वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: कैबिनेट की बैठक 15 मिनट में खत्म, हाथ जोड़ निकल गए सीएम नीतीश कुमार, इंतज़ार करते रह गए तेजस्वी

इमनुअल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने वाले छठे फ्रांसीसी नेता (पांचवे राष्ट्रपति) हैं. इनसे पहले 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, 2008 में निकोलस सरकोजी, 1998 में जैक्स शिराक, 1980 में वालेरी गिस्कार्ड डी’एस्टैंग और 1976 में प्रधान मंत्री जैक्स शिराक भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं.

बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद मैक्रों फ्रांसीसी दूतावास जाएंगे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत करेंगे. शाम को वह ‘एट होम’ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में होंगे. मैक्रों की यात्रा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर हो रही है. दोनों पक्षों के बीच रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है. मैक्रों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है जिसमें कई मंत्री, सीईओ और सांस्कृतिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल हैं.

 

Latest news

Related news