Eat Curd Competition : मकर संक्रांति पर PhulwariSharif में हुआ दही खाओ प्रतियोगिता, लोगों ने जम कर उठाया आनंद

दानापुर (रिपोर्टर- पंकज राज) पटना सटे PhulwariSharif में मकर संक्रांति के मौके पर डेयरी कंपनी सुधा दही खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का थीम रखा – जिसमे जो जीतना दही ज्यादा खायेगा वो इनाम पायेगा . Eat Curd Competition के आयोजन में दही खाने का लुफ्त उठाने के लिए बिहार और दूसरे प्रदेश के भी प्रतिभागी इसमें शामिल हुए. हालाँकि इस साल बहुत कम लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, मगर जिसने भी हिस्सा लिया उसने जम कर दही खाई.

Eat Curd Competition  FulwariSharif
Eat Curd Competition FulwariSharif

Eat Curd Competition में लोगों ने जमकर की मस्ती

इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों ने बड़े उत्साह से इस दही खाने और इनाम पाने की प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में महिलाएं भी दही खाकर सर्वोच्च स्थान लाने की होड़ में लगी दिखाई दी. महिलाओं और पुरुषों सभी ने आयोजन में बढ चढ़ कर हिस्सा लिया. इन महिलाओं को तीन मिनट के समय में दोनों हाथ लगाकर दही खाकर इस प्रतियोगिता को जीतना था. वही पुरुष वर्ग के प्रतिभागी भी दही खाकर इनाम पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते दिखाई दिये. दही खाने के दौरान इनको हारने की होड़ में कई युवा प्रतिभागी ने अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया और मुंह में भरपूर दही लगाकर दही खाया.

Eat Curd Competition
Eat Curd Competition Fulwari Sharif

ये भी पढ़ें : Patna Crime: लालू के करीबी है आरोपी इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही? कार्यपालक अरविंद…

दही प्रतियोगिता बनी लोगो के लिए मनोरंजन का साधन 

इस दही खाओ प्रतियोगिता का लुफ्त हर किसी ने उठाया. आयोजक भी प्रतियोगिता की सफलता से काफी उत्साहित हैं. उनके मुताबिक दही खाओ प्रतियोगिता कभी गांव के माटी में शामिल था, मगर अब ये शहर में भी लोगो के लिए मनोरंजन का साधन बन गया है. सुधा के एमडी रूपेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगता का दस सालों से भी ज्यादा वर्ष हो गया है. इस बार ठण्ड ज्यादा होने की वजह से कम लोगों ने हिस्सा लिया मगर उत्साह में कमी देखने के लिए नहीं मिला.सुधा डेयरी की ये पहल ना सिर्फ उनके कर्मचारियों और लोगो के बीच मनोरंजन का साधन बना बल्कि आम लोगों के बीच दही के माध्यम से आपसी भाईचारे बनाए रखने का एक पैगाम देता है.

Latest news

Related news