Vaishali: चोरी के आरोपी को लोगों ने पीटा, पुलिस से भी किया दुर्व्यवहार

संवाददाता अभिषेक कुमार,हाजीपुर : Vaishali जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर मस्जिद के पास चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और खंबे से बांधकर उसकी जम कर पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जब भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने के पुलिस के साथ बदसलूकी की.

Vaishali District
                                                   Vaishali District

इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय गंगा ब्रिज थाने को दी गई. मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस से भी लोगों ने दुर्व्यवहार किया. काफी मशक्कत के बाद गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के फुलहरा निवासी राजेश मलिक के पुत्र सूरज मलिक के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Vaishali जिले के अध्यक्ष पंकज कुमार ने क्या कहा ?

मदारपुर मस्जिद के पास चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। वीडियो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें: Lalu Yadav प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे अयोध्या, सीटों के बंटवारे पर कह दी बड़ी बात

Latest news

Related news