संवाददाता पंकज राज, दानापुर : दानापुर (Danapur) में मंगलवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा के द्वारा 200 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच दानापुर के अध्यक्ष रामभजन सिंह यादव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर बीबी सिंहा ने दानापुर ग्रामीण और दानापुर के शहरी 200 गरीबों के बीच इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सब डिस्टिक ब्रांच के द्वारा कंबल का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें: Banke Bihari Temple में अब नहीं होगी धक्का मुक्की,निशुल्क पर्ची सिस्टम से श्रद्धालुओं…
Danapur: कम्बल बांटना तो एक बहाना है
इस अवसर पर दानापुर प्रखंड के सभी 6 पंचायतों और शहर के सभी प्रमुख वार्डों से अति गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा के उपाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद भी मौजूद थे. इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच दानापुर के अध्यक्ष रामभजन सिंह यादव ने कहा कि कम्बल बांटना तो एक बहाना है. दरअसल गरीबों की सेवा करना मुख्य उद्देश्य है. इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दानापुर में भी गरीबों का इलाज मुफ्त में किया जायेगा.

