Shekhpura Accident : शेखपुरा में सड़क हादसे में किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शेखपुरा  (रिपोर्टर- रविशंकर कुमार) Shekhpura Accident  सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा-चेवाड़ा सड़क मार्ग पर एक 13 वर्षीय किशोर को घायल अवस्था में एक ई रिक्शा चालक द्वारा लाया गया. जिसे जाँच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के करीब 1 घंटे के बाद मृतक के परिजनों को मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना मिली. इसके पश्चात मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान नगर परिषद के गोल्डन चौक निवासी सरवन कुमार साव के 13 वर्षीय पुत्र रोबी कुमार उर्फ शांतनु के रूप में हुई. वही सरदार अस्पताल पहुंचे मृतक की मां एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक दो भाइयों में छोटा था.

Shekhpura Accident
Shekhpura Accident

घटना के संबंध में मृतक के पिता श्रवण कुमार साव ने बताया कि मृतक दोपहर 12 बजे के बाद खाना खाने के बाद घर से निकला. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी अज्ञात शख्स ने फोन उठाया और बताया कि आपके पुत्र का दुर्घटना हो गया है ,आप सदर अस्पताल पहुंचे. जब हम लोग यहां पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला. वहीं मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि वह शेखपुरा के ही एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र था और वह इस विद्यालय में पढ़ने वाले नवमी के छात्र से मिलने चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकंदरा गांव जा रहा था. उन्होंने बताया कि जो ई रिक्शा वाला इसको सदर अस्पताल छोड़कर भाग गया. उसका वाहन ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और वह राहगिरो के दबाव में अस्पताल तक पहुंचाने आया था. जिसकी पुष्टि साथ आए दो बाइक सवारों ने की थी.

Latest news

Related news