Thursday, March 5, 2026

Kaimur News : प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

कैमूर ( रिपोर्टर- अजीत कुमार) Kaimur News दुर्गावती में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड वीडियो व पंचायती राज पदाधिकारी को सौंप दिया गया है. बता दें कि आज गुरुवार के दिन खामीदौरा पंचायत की बीडीसी सदस्य नूतन यादव ने अपने अन्य बीडीसी सदस्यों के साथ मिलकर प्रखंड उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पंचायती राज पदाधिकारी को सौंप दिया है. जबकि बीते बुधवार के दिन प्रखंड प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव डाला  जा चुका है.
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमृतेश कुमार ने बताया कि दुर्गावती प्रखंड उपप्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया गया है. जल्दी इसकी तारीख तय कर इस पर चर्चा की जाएगी.

Latest news

Related news