Tuesday, March 3, 2026

Bajrang Punya: PM मोदी के आवास के सामने फुटपाथ पर रखा पद्मश्री, खेल मंत्रालय बोला-फैसला निजी, निष्पक्ष हुआ चुनाव-सूत्र

साक्षी मलिक के सन्यास के बाद अब पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है. पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड PM के आवास के सामने फुटपाथ पर रखा दिया है. इसके साथ ही बजरंग ने प्रधानमंत्री को अंक पत्र भी लिखा है. जिसमें अपना दर्द बयां करते हुए अपना फैसला सुनाया है. आप भी सुनिए दबंग सांसद बृजभूषण के हाथों हारे पहलवानों का दर्द. अपना सम्मान लौटाते हुए बजरंग पुनिया ने कहा, ”हम बहन-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन मैं उन्हें सम्मान नहीं दिला पाया, इसलिए मैंने यहां गेट पर अपना मेडल रख दिया है.” आपको बता दें अपना दर्द बयां करते हुए बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर भी किया है.

डब्ल्यूएफआई का चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है-खेल संघ

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि पहलवान बजरंग पुलिस के पद्मश्री लौटाने के फैसले को खेल मंत्रालय ने उनका निजी फैसला बताया है. सूत्र के मुताबिक खेल मंत्रालय ने कहा कि डब्ल्यूएफआई का चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है. हलांकि इसके साथ ही ये भी कहा गया कि ”हम अब भी कोशिश करेंगे कि बजरंग पूनिया पद्मश्री लौटाने के फैसले को बदल दें.”

कांग्रेस ने कहा दुखद, शर्मनाक

बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर कांग्रेस ने ट्वीट किया, “इससे दुखद क्या होगा। देश का मान बढ़ाने वाले पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया। बजरंग पुनिया का कहना है कि मोदी सरकार ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए। जब प्रदर्शन किया तो उन्हें परेशान किया, प्रदर्शन स्थल को तहस नहस कर दिया। आज मोदी सरकार के अत्याचार से मज़बूर होकर बजरंग पुनिया को यह कदम उठाना पड़ा। शर्मनाक!”

गुरुवार को साक्षी मलिक ने किया था कुश्ती से सन्यास का एलान

साक्षी मलिक ने गुरुवार ये कहकर कुश्ती से सन्यास का एलान किया था कि अगर WFI अध्यक्ष बृज भूषण जैसा आदमी ही रहता है, जो उसका सहयोगी है वो अगर इस Federation में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूँ.
आपको बता दें, गुरुवार को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का करीबी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष बनाया गया है. इसके बाद दोनों की जश्न मनाने की तस्वीरें भी सामने आई थी. अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह ने कहा, “कैंप (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे…जिनको कुश्ती करनी है वो कुश्ती कर रहे हैं, जो राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति करें…”

ये भी पढ़ें-Bajrang Punya: “आपका, बजरंग पूनिया असम्मानित पहलवान” पद्मश्री लौटाने के पत्र के साथ पहलवान…

Latest news

Related news