Wednesday, March 4, 2026

CM Bhajan Lal की गाड़ी नाले में गिरी, बाल बाल बचे मुख्यमंत्री

भरतपुर : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा CM Bhajan Lal बड़े हादसे का शिकार होते होते हुए बाल बाल बचे.19 दिसंबर की शाम को मुख्यमंत्री की गाड़ी सड़क से नीचे उतरते हुए नाले में गिर गई. यह हादसा भरतपुर से गोवर्धन जी मथुरा जाते समय हुआ.पूंछरी पहुचने पर सीएम भजनलाल की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया. तेज रफ्तार कार सड़क से अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी.हादसे में सीएम भजनलाल बाल बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं लगी.घटना के बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी से गोवर्धन के लिए रवाना किया गया.

CM Bhajan Lal बिलकुल सुरक्षित

सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार सड़क मार्ग से अपने गृहजिले भरतपुर पहुंचे हैं.मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर दौरे पर थे.वे सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना हुए थे और सड़क मार्ग होते हुए कार से वे दोपहर 1 बजे भरतपुर पहुंचे.दिन के समय में वो स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए. सीएम भजनलाल अपने घर गए जहां उनके माता पिता ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया.शाम को वे गिरिराज जी महाराज के दर्शन करने के लिए गोवर्धन जी मथुरा के लिए रवाना हुए थे. गोवर्धन जी पहुंचने से पहले वे हादसे के शिकार हो गए.

पहली बार विधायक चुनाव में जीतकर बने मुख्यमंत्री

गिरिराज जी महाराज में उनकी काफी आस्था है.उनके माता पिता भी गिरिराज जी महाराज के अनुयायी हैं.सीएम भजनलाल शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं.पूरा परिवार गिरिराज जी दर्शन के लिए गोवर्धन जी जाते रहते हैं.पहली बार विधायक का चुनाव जीते और सीधे मुख्यमंत्री भी बन गए.चुनावी दिनों में भी भजनलाल शर्मा गिरिराज जी पहुंचे थे और जीत की दुआ मांगी. बाबा ने उन्हें उम्मीद से कई गुना ज्यादा आशीर्वाद दिया.गोवर्धन जी में गिरिराज महाराज के दर्शन करने के बाद देर रात को जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है.

Latest news

Related news