Lakhisarai Account Fraud: सीएसपी संचालक ने खाताधारियों के अकाउंट से उड़ाए 1 करोड़, हुआ फरार

लखीसराय: (रिपोर्टर -आत्मानंद सिंह) सदर प्रखंड के अमहरा गांव स्थित एक सीएसपी संचालक द्वारा खाताधारियों से धोखाधड़ी करके Lakhisarai Account Fraud एक करोड़ से अधिक की निकासी कर फरार होने का मामला उजागर हुआ है. खाताधारियों को अंधेरे में रखकर अवैध ढंग से निकासी करने वाला सीएसपी संचालक सेंटर पर ताला जड़ एकाएक लापता हो गया.जिसके बाद बड़ी संख्या खाताधारी सीएसपी के पास पहुंच कर हंगामा किया. इस धोखाधड़ी मामले का गंभीर आरोप बैंक के सीएसपी संचालक लखीसराय निवासी सूरज कुमार पर है.

Lakhisarai Account Fraud Account holder protest
Lakhisarai protest

Lakhisarai Account Fraud की घटना के बाद प्रबंधक मौके पर पहुंचे

मामले की सूचना मिलते ही भारती स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय सहाय मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं.इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र ही पीड़ित का अवैध ढंग से निकासी की गई रुपये को वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं खाताधारकों ने बताया कि लगभग सात सालों से इस गांव में सीएसपी का संचालन किया जा रहा था.

Lakhisarai SBI Bank CSP Fraud
Lakhisarai SBI Bank CSP Fraud

बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

पिछले कुछ दिनों से सीएसपी संचालक द्वारा पासबुक पर मैनुअल तरीके से इंट्री किया जा रहा था.इस बारे में पूछने पर प्रिंटर मशीन खराब रहने की बात कही जाती थी.दर्जनों उपभोक्ताओं ने जब पैसा निकालने पहुंचे तो पता चला उनके खाते में पैसा ही नहीं है.जिसके बाद खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया. वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बैंक प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया.

बैंक से इस तरह से अकाउंट से राशि उड़ा लिये जाने पर लोग सकते में हैं. बैंकिंग के क्षेत्र में तमाम तरह की सुरक्षा स्तरों के होने बावजूद शइ तरह की घटना ये बताती है कि बैंक प्रबंधन अपने कार्यशैली को लेकर कितना लापरवाह है. बैंक की लापरवही का नतीजा लोगों के भुगतना पड़ रहा है.

Latest news

Related news