मोहनिया रिपोर्टर- अजीत कुमार इन दोनों फिर से नगर पंचायत की अनदेखी, लापरवाह रवैये के कारण मोहनिया कई बुनियादी सुविधाओं से मरहूम बना हुआ है. इसका जीता जागता उदाहरण यहां का बस स्टैंड और वेटिंग-रूम है. यहां हर तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर कुछ भी नहीं है .वेटिंग-रूम तो है, लेकिन सफाई नहीं है .वहीं थोड़ी ही दूर पर मौजूद बस स्टैंड पर खुलेआम स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है. बस चालकों ने बताया कि कुछ समय पहले जब इस समस्या को उठाया गया था तो साफ सफाई हुई लेकिन कुछ दिन बाद और फिर से पहले जैसा ही हो गया. जिससे अब यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Mohania में गंदगी का मुख्य कारण क्या है ?
मोहनिया बस स्टैंड पर कुछ दुकानदारों ने अपना जबरन कब्जा करके अतिक्रमण कर रखा है. जिसके चलते बस चालको को बस ले जाने में और बस को खड़ी करने में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा नहीं है कि नगर पंचायत को इस बात की खबर नहीं है. सबको जानकारी है लेकिन सब जानकर भी अनजान बैठे हैं. सुलभ शौचालय, हैंडपंप, प्रतीक्षालय पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है. अतिक्रमण की वजह से मोहनिया बस स्टैंड पर गंदगी के हालात आए दिन बढ़ते जा रहे है. गंदा पानी जमा हो जाता है, जिसे निकालने का कोई इंतजाम नहीं है.
इस संबंध में मोहनिया सफाई निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्वच्छता अभियान शहर में चलाया जा रहा है. नियमित वहां भी साफ सफाई कराई जा रही है. रही मामला बस स्टैंड की और प्रतीक्षालय की तो जो लोग टेंडर लेते हैं वही लोग साफ सफाई करवाते हैं. लेकिन जल्द ही मोहनिया बस डिपो परिसर और प्रतीक्षालय की समस्या का हल निकाला जाएगा. बस चालकों ने कहा है कि परिसर गंदगी और कबाड़ से अटका पड़ा है. उन्होंने कबाड़ को हटाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है.
मोहनिया बस स्टैंड परिसर में स्थित यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है. वही जब मीडिया के टीम यात्री प्रतीक्षालय में पहुंची तो कैमरा को देखकर नशेड़ी वहां से रफू चक्कर हो गए.

