नई दिल्ली : बॉलीवुड सेलेब्स शादी को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते है. इनमें अब नया नाम जुड़ा है रणदीप हुड्डा Randeep Hudda Wedding का.. रणदीप हुड्डा अपनी गर्लफ्रेंड लीन लैशराम के साथ काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे और आज वो अपने रिलेशनशिप को शादी के बंधन Randeep Hudda Wedding में बदलने जा रहे हैं. 28 नवंबर को इस कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ हुआ.जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद भी कर रहे है. 26 नवंबर को रणदीप अपनी होने वाली पत्नी के साथ उनके होम टाउन मणिपुर पहुंचे थे.

Randeep Hudda Wedding की तस्वीरें वायरल
आपको बता दे कि रणदीप और लिन इंफाल में शादी करने जा रहे है. 27 नवंबर को ये कपल यहां पहुंचा . कपल ने अपनी शादी से पहले यहां एक खास पूजा की. सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी वयारल हुई थी. अब प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आई है, फोटोज में रणदीप और लिन दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

चकाचौंध से दूर ट्रेडिशनल तरीके से हो रही है शादी
शादी के रश्मों के दौरान कपल दोस्तों के साथ कभी कैमरे में पोज देते नजर आये. शादी की खुशी रणदीप के चहेरे पर देखते ही बन रही है. खुशी में रणदीप डांस करते दिखाई दे रहे हैं. शादी की रश्मो के दौरान रणदीप येलो कुर्ता और व्हाइट पजामे में नजर आये, तो लिन पिंक, व्हाइट और ग्रीन कलर की कॉटन साड़ी में खूबसूरत लगी. शादी बिल्कुल ट्रेडिशनल तरीके से हो रही है.

29 नवंबर को इंफाल में रणदीप और लिन लेशराम का शादी
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम आज 29 नवंबर को फेरे ले रहे हैं. उनकी वेडिंग बॉलीवुड में होने वाली चमकीली शादियों से थोड़ी अलग है एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग कार्ड की फोटो शेयर कि थी, जिसमें लिखा था कि, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी , ‘महाभारत में जिस जगह अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी, हम उसी जगह दोस्तों और फैमिली के आशीर्वाद से सात फेरे लेने जा रहे हैं.’ इस नए सफर की शुरुआत पर हम आपके आशीर्वाद और प्यार की उम्मीद करते हैं.
मुंबई में ये कपल अपने दोस्तों के साथ रिसेप्शन पार्टी करेंगे. हालांकि अभी तक रिसेप्शन की कोई डेट सामने नहीं आई है

