Friday, March 6, 2026

Munger news: पत्नी का गुस्सा मोटरसाइकिल पर निकाला, झगड़े में लगाई बाइक को आग, वीडियो हुआ वायरल

मनीष कुमार, संवाददाता, मुंगेर: पति-पत्नी के झगड़े में मारपीट की खबरें तो आपने खूब देखी होंगी लेकिन बिहार में एक युवक ने पत्नी के झगड़ा होने पर अपनी मोटर साइकिल को आग लगा दी. जलती मोटर साइकिल का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

धौरी गांव की है घटना

पति पत्नी की लड़ाई में जली बाइक की तस्वीरें मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर अनुमंडल क्षेत्र के धौरी गांव की है. बताया जा रहा है कि ससुराल गए युवक का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी की गुस्साए युवक ने धौरी गांव स्थित पुल पर अपनी बाइक खड़ा कर के बाइक में आग लगा दी. जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

घटना का वीडियो ग्रामीणों का बनाया हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलती हुई बाइक नज़र आ रही है. बाइक में आग लगाने वाला युवक हवेली खड़गपुर अनुमंडल के शामपुर थाना क्षेत्र के गोवड्डा का बताया जा रहा है. पुलिस की इसकी जब इस घटना की सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंची और जली मोटर साइकिल को थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल वो घटना की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Kaimur News: डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की दो दिन की हड़ताल…

Latest news

Related news