Tuesday, March 10, 2026

Nitish Government का दीवाली का तोहफा,गरीब परिवारों को मदद का ऐलान

पटना:Nitish Government नीतीश सरकार ने 94 लाख गरीब परिवारों की मदद का एलान किया है.ये बिहार के गरीब लोगों के लिए दीवाली का तोहफ़ा है.बिहार में जातीय गणना कराए जाने के बाद सरकार ने एक-एक आंकड़े जुटाए हैं. किस वर्ग में कितने लोग गरीब हैं, कितने लोग पढ़े-लिखे हैं, कितने लोगों के पास घर-जमीन नहीं है इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है. 7 नवंबर को सदन में आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट पेश की गई थी. जिसके बाद नीतीश मंत्रिमंडल ने इस पर मुहर लगा दी.

nitish kumar
nitish kumar

Nitish Government का दीवाली का तोहफा

सदन में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सभी वर्गों में गरीब लोग पाए गए हैं. सामान्य वर्ग में 25.09 फीसद परिवार गरीब हैं. बिहार में गरीब तबके के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए दो लाख तक की राशि हर परिवार को दी जाएगी. जमीन के लिए सरकार एक लाख रुपये देगी. घर बनाने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. ये राशि मुख्यमंत्री आवास स्थल क्रय सहायता योजना के नाम से दी जायेगी.जिसमे भूमिहीन गरीबों को बिहार सरकार 60 हज़ार की जगह एक लाख रुपए देगी.अगर वहीं हम 2020-21 की बात करें तो 20000 परिवारों में से मात्र 16% को जमीन मिल पाई और 12% को ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने का पैसा. नीतीश सरकार के इस दीवाली ऑफर के बाद देखना है कि कितने लोगों को अपनी छत मिलेगी.

Latest news

Related news