Saturday, February 21, 2026

BiggBoss 17: ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री, अभिषेक फुट फुट कर रोने लगे

टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 ट्रेंडिंग पर चल रहा है. इस शो ने लोगो के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रखी है. आये दिन  हाउस में कुछ न कुछ एंटरटेमेंट हो रहा है. दर्शकों का कहना है कि आने वाले एपिसोड्स इससे भी ज्यादा ज़बरदस्त हो सकते है. आये दिन बिगबॉस BiggBoss के घर में सेलिब्रिटीज देखने को मिलते है जो अपने साथ बाहर की दुनिया कि कुछ खबर लेकर आते है और अपने साथ इंट्रेस्टिंग टास्क भी लेकर आते है.इस बार वीकेंड के वार पर बॉलीवुड की दुनिया के बड़े सुपरस्टार आ गए है. सलमान खान के भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान.

बिग बॉस 17 प्रोमो

BIGG BOSS 17 का एक नया प्रोमो सामने आया है, इस प्रोमो से लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, क्योंकि शो में ईशा के बॉयफ्रैंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. अपने बॉयफ्रैंड को देख कर ईशा बहुत भावुक हो जाती है. अगर वीकेंड के वार की बात की जाए तो सलमान की फटकार किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है. प्रोमो को देखकर लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में लव ट्रायंगल देखने के लिए मिल सकता है. जिसकी वजह से लोगो का शो के लिए एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है. ईशा के बॉयफ्रैंड समर्थ जुरैल कि वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, जिसे देख कर अभिषेक कुमार फूट फूट कर रोते हुए नज़र आ रहे है.

हाल ही में, द खबरी के ट्विटर पेज पर बिग बॉस 17 के प्रोमो पर आप सलमान खान को ईशा से बोलते हुए सुन सकते है की – ‘तूफान आने वाला है’. इतना बोलते ही सलमान ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को घर वालों से मिलवा देते है और दूसरी तरफ अभिषेक फूट फूटकर रोते हुए नज़र आ रहे है और घर वाले उन्हें संभाल रहे है. वही मुन्नवर मन्नारा से कहते है कि ईशा अपने ही झूठ में फंस गयी.

इसके बाद वीकेंड के वार पर सलमान खान के भाई अरबाज़ खान और सोहैल खान की एंट्री होती है. इस प्रोमो को देखकर लोग ये जरूर कहेंगे कि आने वाले एपिसोड किसी टीवी सीरियल से कम नहीं होंगे. सोशल मीडिया पर तो बिग बॉस 17 के सारे एपिसोड्स की चर्चा हो रही है. आने वाले एपिसोड्स में ये देखना और भी दिलचस्प होगा कि ईशा अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ गेम को किस तरीके से खेलती है. इतना ही नहीं वाइल्ड कार्ड में और किसी की एंट्री होगी ये देखना भी बहुत दिलचस्प होगा.

 

Latest news

Related news