श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर विशाल आदित्य का फूटा गुस्सा, दी ये नसीहत

एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दी खुली चेतावनी

मुंबई: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फेम एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम अक्सर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ जोड़ा जाता है। यहां तक कि दोनों के अफेयर और शादी की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। अब इन तमाम अफवाहों पर एक्टर ने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया है।

ट्रोल्स पर भड़के विशाल

एक इंटरव्यू के दौरान विशाल ने श्वेता तिवारी के साथ नाम जोड़े जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी कुछ भी बोल देता है। एक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो कोई सामने आकर ऐसी बातें बोले, वे उसे करारा जवाब देंगे और मजा चखाएंगे।

'श्वेता को मॉम कहने में नहीं है कोई झिझक'

विशाल ने साफ किया कि श्वेता तिवारी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उन्हें श्वेता को 'मॉम' या 'तिवारी जी' कहने में किसी भी तरह की कोई झिझक नहीं है। एक्टर ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि हाथी अपनी चाल चलता है और कुत्ते भौंकते हैं, लोगों के कहने से उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ऐसी है श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई थीं और दोनों से उनका तलाक हो चुका है। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिनसे उनकी बेटी पलक तिवारी हैं। वहीं, दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई थी, जिनसे उनका बेटा रेयांश है। पलक तिवारी पहले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

Latest news

Related news