कोई लौटा दो मेरा 24 कैरेट गोल्ड I-Phone, भारत पाक मैच के बाद Urvashi Rautela की गुहार

अहमदाबाद :  शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत -पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने देश विदेश से हस्तियां पहुंची थी. सचिन तेंदुलकर. अनुष्का शर्मा समेत कई नामी गिरामी हस्तियां स्टेडियम में मौजूद रही.  इस बीच बॉलीवुड़ Urvashi Rautela के साथ एक हादसा हो गया. मैच के हो हंगामे के बीच किसी ने उर्वशी रौतेला के24K GOLD I-PHOEN पर हाथ साफ कर लिया.  उर्वशी को जैसे ही फोन के चोरी होने का अंदेशा हुआ, उन्होंने तुरंत वहां लोगों को बताया, लेकिन जश्न के बीच किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. उर्वशी ने तुरंत ट्वीट किया और फोन को ढ़ूढ़ने के लिए लोगों से मदद मांगी.

Urvashi Rautela ने ट्वीट कर लोगों से मांगी मदद

रौतेला ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने आई थी, यहां मेरा 24 कैरेट गोल्ड I PHONE खो गया है . अगर किसी के नजर आती है को कृपया मदद करें.  एक तरफ जहां उर्वशी अपने 24 कैरेट आई फोन के खो जाने से परेशान थी वहीं जैसा कि अक्सर होता है, सोशल मीडिया ने इसपर मजाक बनाना शुरु कर दिया.एक ने क्रिकेटर रिषभ पंत को लेकर मजाक किया. किसी ने कहा रिषभ पंत के पास होगा तो किसी ने लिखा  फोन खो गया तो ट्वीट किसके फोन से कर रही हो, रिषभ पंत के फोन से ?

एक ने लिखा अटेंशन पाने के लिए कुछ भी लिखती है…किसी ने लिखा इतना कमाती हो , क्या दिक्कत है दूसरा खरीद लो

कुछ लोग उर्वशी रौतेला के बहाने मोदी स्टेडियम में आये दर्शकों को अपने गुस्से का शिकार बना रहे हैं. भारत पाकिस्तान के बीच जिस तरह से दर्शक लगातार पाकिस्तानी खिलाड़ी का मजाक बना रहे थे, जिस तरह से पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे थे, उसने मैच के माहौल को खराब कर दिया.अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी को मेहमान बनाकर मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया है तो उसके खिलाफ इस तरह का अपमानित करना वाला व्यवहार क्यों ?

बाहरहाल उर्वशी को जब स्टेडियम में फोन वापस नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में फोन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

Latest news

Related news