गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर है. सुबह पीएम ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने आध्यात्मिक महत्व और शुद्ध और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध पवित्र आदि-कैलाश से आशीर्वाद भी मांगा.
#WATCH उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथोरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/U6W551r8Kk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023
उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुंजी गांव पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों से बातचीत की.
#WATCH उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत की। pic.twitter.com/S13VijX7IE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023
पीएम ने शेयर की पार्वती कुंड की तस्वीरें
पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में अपनी पूजा अर्चना की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट शेयर की. पीएम ने लिखा, “उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं. यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है. प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की.
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की। pic.twitter.com/iIEpO0Cta0
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2023
इसके साथ ही पीएम ने एक और पोस्ट किया जिसमें कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पार्वती कुंड से कुछ और झलकियां साझा कर रहा हूँ”.
Sharing some more glimpses from Parvati Kund. pic.twitter.com/knqEzDpa6U
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2023
दोपहर बाद करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास
यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा दोपहर करीब ढाई बजे के बाद शुरू होगा. जब प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. यहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे.
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होने की उम्मीद है उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल शामिल होंगे. सरकार प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करते हुए नौ जिलों में ब्लॉक विकास कार्यालयों (बीडीओ) के लिए 15 नए भवनों का भी अनावरण करेगी.
ये भी पढ़ें- इस हफ्ते क्रिकेट प्रेमियों का होगा सुपर शनिवार, World Cup के मुकाबले में उतरेंगे भारत-पाकिस्तान

