Wednesday, February 18, 2026

Earthquake : 6.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से हिला पूरा उत्तर भारत, उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक लगे तेज झटके

नई दिल्ली 

दिल्ली और एमसीआर के इलाके आज भूकंप के तेज झटकों से हिल गये. उत्तराखंड के इलाकों में भी झटके महसूस किये गये.अचानक दोपहर 2.बजकर 25 मिनट 52 सेकेंट पर झटके  महसूस होने शुरु हुए और काफी समय तक रहे इस भीकंप को कई मिनट तक लोगों ने महसूस किये.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक  6.2 तीव्रत का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप का केंद्र नेपाल में था.

पश्चिमी नेपाल में 10 किलोमीटर  नीचे Earthquake  का केंद्र

नेशनल संटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल में है. नेपाल का ये इलाका उत्तरखंड से सटा हुआ है. सिस्मोलॉजिस्ट संजय प्रजापति के मुताबिक ये भूकंप इंडियन प्लेट और वेस्टर्न प्लेट के कोलिशन बाउंड्री पर आया है. इस भूकंप के कारण उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, लखनऊ क्षेत्र और जयपुर के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किये गये.

सिस्मोलॉजिस्ट संजय प्रजापति के मुताबिक नेपाल के इस इलाके में पिछले नवंबर और जनवरी के महीने में भी भूकंप के झटके आ चुके हैं.

 

 

Latest news

Related news