चंडीगढ़ : पराली Punjab Stubble की समस्या से निबटने के लिए पंजाब सरकार ने तैयारी कर ली है . भगवंत मान सरकार ने पराली Punjab Stubble के धुएं से निबटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है जिसके मुताबिक पंजाब के कृषि एवं कल्याण विभाग ने 350 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की है. सरकार के मुताबिक इस साल 20 हजार से अधिक मशीनें रियायती दर पर किसानों को उपलब्ध करायी जायेगी ताकि किसान फसलों के अवशेष को गलत तरीके से ना जलायें. इसके साथ ही पंजाब सरकार एक हजार कस्टम हायरिंग सेंटर तैयार कर रही है.
Punjab Stubble के धुएं से घुटता है दिल्ली वालों का दिल !
हर साल पंजाब हरियाणा में फसलों की पराली (अवशेष) Punjab Stubble जलाये जाने के कारण दिल्ली और आसपास के राज्यों में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच जाता है. खास कर दिवाली के आसपास पास और एनसीआर के इलाके में लोगों के लिए सांस लेना दूभर हो जाता है. हर साल इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति आती है. लेकिन पिछले कई वर्षों के इस का समाधान नहीं निकला है. इस साल उम्मीद की जा ही है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार रियायती दामों पर किसानों को मशीनें उपलब्ध कराकर पराली की समस्या का निदान निकाल लेगी और दिल्ली वालों को जहरीले धुंए से निजात मिल पायेगी.

