उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सुर्खियों में हैं. इस बार मंत्री जी की वजह से चारबाग रेलवे स्टेशन में अफरा तफरी मच गई. घटना बुधवार की है. बताया जा रहा है कि मंत्री जी यहां ट्रेन पकड़ पहुंचे थे लेकिन देर से पहुंचने के चलते वो कार लेकर ही प्लेटफॉर्म तक चले गए.
मंत्री धर्मपाल सिंह को जाना था बरेली
बुधवार को योगी सरकार में पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे. जब मंत्रीजी पहुंचे तबतक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आ चुकी थी. मंत्री जी लेट थे और ट्रेन छूटने का डर था. ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी. मीडिया को दिए बयान में जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरवार ने बताया कि, ट्रेन छूटने का समय हो रहा था, इसलिए मंत्री की कार को रेलवे अदालत के सामने बने दिव्यांग रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने एस्केलेटर तक पहुंचाया गया. एस्केलेटर पर चढ़कर वह प्लेटफार्म नंबर चार तक गए.
लखनऊ : UP के मंत्री धर्मपाल सिंह की ट्रेन छूट रही थी , अचानक से कार लेकर प्ल्टफॉर्म में ही घुस गए
Lucknow । #Lucknow । Uttar Pradesh । #DharmpalSingh । #ViralVideo । #UttarPradesh । #UPNews pic.twitter.com/jDS5H9dcv3
— Jan Sarthi (@JanSarthi) August 24, 2023
मंत्री की हरकत से प्लेटफॉर्म पर मची अपरा तफरी
ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी कार स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ा तो दी, लेकिन इससे लखनऊ के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अफरा-तफरी मच गई. लोग हैरान परेशान थे की कार कैसे प्लेटफॉर्म तक आ गई. मंत्री जी की कार तब तक प्लेटफार्म पर मौजूद रही जब तक कि वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए
#Lucknow: Minister Dharampal Singh rammed his car till the platform of the station when he was late in catching the train. Due to this, there was chaos on platform number 1 of Charbagh station in Lucknow.#DharmpalSingh #Charbhagh@samajwadiparty
@AamAadmiParty
@yadavakhilesh pic.twitter.com/bSGT4aG9EN— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) August 24, 2023
अखिलेस यादव ने कसा तंज
घटना का वीडियो वायरल होने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए मंत्री जी के साथ-साथ मुख्यमंत्री को भी लपेट लिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे…
अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे… pic.twitter.com/v7uHWQaNi9
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 24, 2023
ये भी पढ़ें- Himachal Disaster: कुल्लू में ताश के पत्तों के जैसे भरभरा कर गिरी 8 इमारतें,…

