Chandrayaan3Landing: चांद पर पहुंचने को लेकर कलाकारों और छात्रों में भी दिखा उत्साह

बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर देशभर में उत्साह है. इसकी सफलता के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है. स्कूलों ने इस घटना का सीधा प्रसारण देखने के लिए छात्रों को बुलाया जा रहा है और अंतरिक्ष उत्साही लोगों तो इस सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टियों का आयोजन भी कर रहे है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान बुधवार शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर “सॉफ्ट लैंडिंग” करेगा. आपको बता दें हाल में ऐसी ही एक कोशिश एक रूसी यान ने भी की थी लेकिन वो विफल रहा था.
चंद्रयान-3 की सफलता इस लिए भी बड़ी होगी क्योंकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला ये पहला मिशन होगा. दक्षिणी ध्रुव चंद्रमा का एक ऐसा क्षेत्र जिसके छायादार गड्ढों में पानी की बर्फ होती है, जो भविष्य में चंद्रमा पर बसावट का समर्थन कर सकती है.

कलाकार भी मना रहा है मिशन मून का जश्न

भारत के मिशन मून को लेकर कलाकरों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने ‘नमो नमो भारताम्बे’ और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा, भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया. यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है.


वहीं अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में एक लघु रेत की मूर्ति बनाई.

चंद्रयान3 की सफलता को लेकर छात्रों में भी दिखा उत्साह

वहीं देशभर के स्कूलों में चंद्रयान 3 मिशन को लेकर काफी उत्साह है. स्कूलों में बच्चों को इस मिशन के बारे में जागरुक करने के साथ ही बुधवार को इस मिशन की सफलता को देखने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है,
जम्मू-कश्मीर के जम्मू में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया.


वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए छात्रों ने अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए.

दिल्ली के मयूर विहार-3 में विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के इंतजार में तिरंगा लहराया, नारे लगाए और संगीत वाद्ययंत्र बजाया.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan3 Landing: चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिरों से लेकर दरगाह तक मांगी जा रही है दुआ

Latest news

Related news