वैशाली के लालगंज स्थित एक्सिस बैंक में हुए 1 करोड़ रुपए के लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

वैशाली के लालगंज में मौजूद एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना पर मुजफ्फरपुर आईजी पंकज कुमार सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. लालगंज एक्सिस बैंक पहुंचते ही उन्होंने बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक वैशाली एवं थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया.

दरअसल वैशाली के लालगंज में मौजूद एक्सिस बैंक में 1 करोड़ रुपए के लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप कि कैसे दिनदहाड़े बैंक में घुसकर पांच नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम और चंद घंटों में करोड़ रुपए की सेंधमारी कर फरार भी हो गए। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक करोड़ की लूट हुई है. जिसमें 4 लोग हथियार के साथ थे बैंक के अंदर और एक आदमी बाहर था.

बिहार के अंदर बढ़ते अपराध और लगातार होती लूट की घटनाओं ने फिर एक बार बिहार प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. कहाँ है सुशासन कहाँ है अपराधियों में पुलिस का खौफ कहाँ है सुरक्षा.

Latest news

Related news