Monday, February 16, 2026

सुपर हॉट अक्षरा सिंह ने सावन में बाबा भोलेनाथ से मांगी मन्नत “हमके मौसी बना दी”, हुआ जमकार वायरल

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज हो गया है. इस गाने को यूट्यूब पर लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के कुछ चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है. और जब वे गाने रिलीज करती हैं, तो व्यूज की झड़ी लग जाती है.

अक्षरा सिंह का यह भोजपुरी बोलबम गीत ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज के साथ ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है. इस गाने के वीडियो को सभी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. अक्षरा का यह गाना महिलाओं के बीच खूब फेमस हो रहा है. इसकी वजह है कि अक्षरा गाने में बाबा से अपनी बहन के लिए औलाद मांग रही हैं. क्योंकि यह मान्यता है कि इस महीने में बाबा को व्रत के जरिए प्रसन्न करने पर मन वांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है. इस गाने के वीडियो में अक्षरा का गजब का अंदाज देखने को मिल रहा है. जिसको लेकर अक्षरा ने बताया कि ‘हमके मौसी बना दी’ आम जनमानस से संवाद स्थापित करने वाला गाना है. इस गाने के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि गाना ‘हमके मौसी बना दी ‘ हार्मोनिया रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.

 

आपको बता दें कि गीत ‘हमके मौसी बना दी’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने और भोजपुरी संगीतकार शिशिर पांडेय ने इसमें शानदार म्यूजिक दिया है.

Latest news

Related news