मुंबई मुंबई (Mumbai Train Firing) के उपनगर बोरीवली में ट्रेन में फायरिंग की घटना हुई है. चलती ट्रेन में RPF के जवान ने फायरिंग की. जयपुर एक्सप्रेस गुजरात से मुंबई आ रही थी.चलती ट्रेन के B-5 कोच में फायरिंग हुई, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. इस गोलीबारी में आरपीएफ के एक ASI और 3 यात्रियों की मौत हो गई है. आरपीएफ के जवान पर फायरिंग करने का आरोप है. गोली मारने वाला आरपीएफ कांस्टेबल चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है . ट्रेन फिलहाल मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंच चुकी है .घटना मुंबई के बोरीवली और मीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. घटना पालघर के पास हुई. आरपीएफ जवान चेतन ने ट्रेन की चेन खींचकर भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे हथियार के साथ पकड़ लिया.
An #RPF personnel opened fire in moving #Mumbai–#Jaipur train killing 4, including RPF ASI. The accused has been detained. Police have been deployed at Borivali station; here are visuals from the site.@Yourskamalk @WesternRly @rpfwr1 @RPF_INDIA
More details here:… pic.twitter.com/RM7jk15Xy6— Free Press Journal (@fpjindia) July 31, 2023





