खगड़िया
बिहार में बहार है.. बहार कहीं और हो या न हो , सरकारी महकमों और सरकारी बाबुओं के आसपास जरुर नजर आता है . ताजा ममला खगडिया जिले के बेलदौर प्रखंड से सामने आया है. यहां हाल ही में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के तबादले के पैगाम आया. साहब के जाने का वक्त करीब आया तो प्रखंड के बाकी अधिकारियों ने उन्हें विदाई देने की ठानी. उन्हें विदाई देने के बहाने अधिकारियो ने अपने अरमानों को पूरा करने के लिए के लिए वो कर दिया जिसे आम लोग अश्लीलता के दायरे में मानते हैं और एक सरकारी अधिकारी से उम्मीद की जाती है कि वो आम जीवन में कम से कम इतनी सुचिता का पालन करे कि सामाजिक दायरे में उन्हें शर्मसार ना होना पड़े. लेकिन खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में BDO सुनील कुमार की विदाई दूसरे अधिकारियों के लिए जश्न का माहौल बन गया.
BDO आफिस में बालबालाओं(Barbala Dance)का अश्लील डांस
खगडिया के बेलदौर प्रखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल है, जिसके बारे में पता चला कि ये डांस एक सरकारी ऑफिस के अंदर परफॉर्म किया गया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का ऐसा विदाई समारोह, विदाई समारोह में बार बालाओं का डांस, बालाओं के डांस पर झूम कर नाचे पदाधिकारी … pic.twitter.com/IrGfAa1lOL
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) July 15, 2023
ये बेलदौर का प्रखंड विकास कार्यालय(BDO) आफिस है, और जिन्हें आप आहे भरते और नोट उड़ाते देख रहे हैं, वो और कोई नहीं इस इलाके के सर्किल ऑफिसर (CO) हैं. बार बालाओं के डांस परफॉर्मेस के लिए स्टेज बनाया गया , और उस स्टेज के चारो तरफ मौजूद लोग अधिकारी और यहां काम करने वाले कर्मचारी है. जनाब CO सुबोध कुमार बार बालओं को स्टेज पर देखते ही बेकाबू हो गये,आहे भरने लगे और अपनी ओर बुलाकर नोट बांटते नजर आये.
पंचायत सचिव कामत प्रसाद बार बाला पर रुपया लुटाते देखे गये.मामला वायरल है. खबर जिला अधिकारी तक पहुंच गई है . मामला की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अमित पांडेय ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. अब देखना होगा कि जिलाधिकारी इन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं. स्थानीय लोग भी मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामला सामने ने के बाद डीएम ने इतना जरुर कहा कि अधिकरियों को ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनना शोभा नहीं देता है .

