Bhopal में दिल दिलदहलाने वाली घटना, लोन से परेशान व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ की आत्म’हत्या

भोपाल मे एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाक मे सनससनी है. मामला भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र का है. घर के अंदर दो लोगों की बॉडी फंदे से लटकी मिली, वहीं दो बच्चो की लाश जमीन पर थी. बच्चों को जहर दिये जाने का आशंका है.

पुलिस को मौके से मिला 4 पन्ने का सु’साइड नोट

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची. मौके से एक सु’साइड नोट मिला है, जिसमें जिक्र है कि उन्होंने लोन(कर्ज) से परेशान होकर ये कदम उठाया है. पुलिस को मिला या सु’साइड नोट चार पन्नों का है, इसमें लिखा है कि

‘मैं मजबूर हू, हमारे जाने से सब ठीक हो जायेगा.मेरा सभी से यही निवेदन है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवार, किसी रिलेटिव और ऑफिस मे साथ काम करने वालों को परेशान ना किया जाये.   मैं पापाजी मम्मीजी बाबू जी अम्मा जी तीन बड़े भाइयों अन्नू दीदी और दोनो सालियों से माफी मांगता हूं, बस हमारा साथ यहीं तक था.’

सुसाइड नोट में आगे ये भी लिखा है कि सामुहिक रुप से हमारा दाह संस्कार कर दिया जाये, पोस्टमार्टम ना किया जाये, ताकि हम चारो साथ रहें. SORRY FOR EVER.

ये सब लिखने के बाद चिट्ठी में परिवार की तरफ से एक स्माइल करते हुए इमोजी भी बनाई गई .

पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है लेकिन फिलहाल आत्महत्या ही मान रही है.

Latest news

Related news