Thursday, March 5, 2026

PM Modi :छत्तीसगढ़ में आज पीएम का चुनावी शंखनाद, दिन में चार राज्यों में करेंगे 50 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली 

प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन की यात्रा पर दिल्ली से बाहर निकल रहे हैं. पीएम आज से अगले दो दिन छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा करेंगे. इन राज्यों में कुल मिलाकर पीएम मोदी 50,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य योजनाओं का उद्घाटन औऱ शिलान्यास करेंगे .प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपने द्वीटर हैंडल से अपनो दो दिन की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी है. . पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि ये परियोजनाएं कई जिंदगियों को बदल देंगी.

छत्तीसगढ़ मे करेंगे चुनावी शंखनाद

चार राज्यों की दो दिन की यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं. गुरुवार को पीएम मोदी ने खुद अपने छत्तीसगढ़ यात्रा के बारे मे जानकारी साझा की.

पीएम मोदी ने ट्टीट कर दी अपने कार्यक्रम की जानकारी

उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, कल रायपुर में भाजपा की रैली में जनता-जनार्दन से संवाद को लेकर बेहद उत्साहित हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों का हमेशा से बीजेपी से बहुत मजबूत रिश्ता रहा है। मुझे विश्वास है कि वे अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखेंगे.

पीएम मोदी रायपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. ये खास मौका होगा जब पीएम मोदी के साथ एक मंच पर छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल में भी मौजूद होंगे .पीएम मोदी के कार्यक्रम में 5 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहैंगे. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीटर पर लिखा है, छत्तीसगढ़ की विकास के लिए काम करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. रायपुर में कल 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास और टूरिज्म सेक्टर को भी नई तेजी मिलेगी

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम बदला

प्रधानमंत्री आज थोड़ी देर में रायपुर पहुचने वाले हैं लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है और सुबह से लगातार बारिश हो रही है. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का करीब 12 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास  करने का कार्यक्रम है.

Latest news

Related news