Wednesday, March 4, 2026

PM Modi Varanasi Visit:पीएम मोदी के वाराणसी दौर के लिए कार्यक्रम तय,दो दिन में क्या क्या करेंगे पीएम जानिये सब कुछ..

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (PM Modi Varanasi Visit) के प्रस्तावित दौरे में केवल 2 दिन बचे हैं. दौरे (PM Modi Varanasi Visit) से पहले पीएम के आगमन के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. पीएम मोदी के वाराणसी पहुंचने (PM Modi Varanasi Visit) से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी तैयारियों का जायजा ले लिया है. पीएम मोदी का ये दौरा बेहद ग्रैंड रहने वाला है.

पीएम मोदी का वाराणसी में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 और 8 जुलाई को वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है. इस दौरे के दौरान पीएमम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को पिछले सरकार के पिछले नौ साल की उपलब्धियों को गिनाएंगे. पीएम मोदी अपने क्षेत्र में कई जन सभाएं करेंगे.

पीएम मोदी सात जुलाई को संभावित शाम चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे. पीएमम मोदी का ये प्रस्तावित दौरा दो दिनो का होगा.

रिंग रोड किनारे वाजिदपुर गांव में पीएम विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित काशी के विकास को गति देने करीब तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

रात में बरेका के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे.

 यात्रा के दूसरे दिन का शिड्यूल

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन आठ जुलाई को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे.

योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास के बाद लाभार्थियों को चेक और चाबी देंगे.

वाजिदपुर जनसभा में 50हजार लोगों के जमा होने की उम्मीद

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी के वाजिदपुर की जनसभा में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है .शहर की तीनों विधानसभाओं से पांच-पांच हजार लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है. जनसभा के बाद बरेका में पीएम मोदी विश्राम करेंगे.

8 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करने के बाद बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन और पूजन भी करेंगे. 8 जुलाई की शाम को पीएम मोदी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे

ये भी पढ़ें :-

Varanasi Visit: पीएम मोदी जाएंगे मणिकर्णिका घाट, जानिये क्या है वजह

पीएम के आने से पहले अतिरिक्त सुरक्षा इंजताम

पीएम की सभा स्थल को को नो फ्लाइंग जोन बनाया गया. ड्रोन के उड़ने पर भी रोक लगाई गई है. बताया जा रहा है दिल्ली में पीएम आवास के उपर ड्रोन के उड़ने की घटना के बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया है.

पीएम के दौरे पर तमाम मीडिया हाउस के लोग मौजूद रहते हैं और पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होता है. इस बार यूपी सरकार ने पीएम के कार्यक्रम के दौरान तमाम मीडिया चेैनल्स के ओबी वैन्स ( सीधा प्रसारण करने वाला सिस्टम) पर भी रोक लगा दी है.

Latest news

Related news