Wednesday, February 11, 2026

Mamta meet Laloo: पटना पहुंच लालू से मिली ममता, जानिए ममता ने क्यों छुए लालू के पैर

पटना: BJP नही नही दरअसल मोदी..जी बिल्कुल देश के प्रधानमंत्री मोदी को गिराने के लिए हर जोड़ तोड़ कोशिश हो रही है.हो भी क्यों ना 2024 में लोकसभा चुनाव जो हैं.इस चुनाव को लेकर हर कोई ख्याली पुलाव पका रहा है.विपक्षियों को यही लग रहा है मैं ही हूं अगला प्रधानमंत्री. इसी सपने को लेकर पक्ष-विपक्ष अपनी अपनी साजिशों में लगा है बस सबका एजेंडा एक है मोदी को हराना।अपने अपने राज्यों में नेताओ का मोदी विरोधी जमावड़ा लगा है.

दीदी आई पटना

गुरुवार को महबूबा मुफ्ती के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना पहुंची और एयरपोर्ट से सीधे लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचीं।जब दीदी उनके घर पहुंची तो पहले उन्होंने राबड़ी देवी को फूलों का गुलदस्ता दिया और फिर उनके कदम बढ़े आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तरफ और दीदी ने लालू के पैर छुए. ममता बनर्जी की पैर छूने की तस्वीर देखकर ये इज्जत कम लेकिन सियासी घनिष्ठता ज्यादा समझ आती है.

ममता ने बताया फैमिली कनेक्शन

इतना ही नही दीदी ने लालू प्रसाद से मुलाक़ात के बाद कहा कि हमारा कनेक्शन फैमिली की तरह है. मैं लालू प्रसाद जी का बहुत सम्मान करती हूं. राबड़ी देवी और लालू प्रसाद से मुलाक़ात के बाद मैं खुश हूं. वे एक वरिष्ठ नेता हैं. वह कई दिनों तक जेल और अस्पताल में थे. लालू प्रसाद यादव अभी भी फिट हैं और वह बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं. मतलब आखिर की लाइन से आप समझ गए होंगे कि पैर छूना तो बहाना है मेन तो BJP को निशाना बनाना है.

क्या है असली सियासत

कल पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंची है और अब ममता बनर्जी का पटना आगमन हो गया है। कहा जा रहा है कि अब से थोड़ी देर बाद अरविंद केजरीवाल भी पटना पहुंचेंगे।मतलब इशारा साफ है की मोदी को गिराने के लिए सियासत गर्म हो रही है और जो दुश्मन भी थे वो आपस मे नरम हो रहें हैं।ये आपस की खिचड़ी कितनी पकी ये तो 2024 ही बतायेगा।

Latest news

Related news