दिल्ली : गीता कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जान कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. गीता कॉलोनी (Geeta Colony) में एक लैब्राडोर कुत्ते ने घर में घुसकर एक पांच वर्षीय मासूम को काट (Dogbite) लिया.इतना ही नहीं उसे अपने दांतों से दबाकर इस कदर झिंझोड़ दिया कि बच्चे का हाथ ही टूट गया. घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
पालतू कुत्ते ने घर में घुस कर बच्चे को काटा
बच्चे के पिता जहीरुद्दीन (39) गीता कॉलोनी इलाके (Geeta Colony) में रहते हैं. शनिवार देर शाम 7:30 बजे घर पर ही थे. बेटा मुहीब घर में खेल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी का लैब्राडोर कुत्ता उनके घर में घुस आया. उसने मुहीब के बाएं हाथ पर काट (Dogbite) लिया. फिर बच्चे का हाथ जबड़े से दबाकर झिंझोड़ दिया. उन्होंने किसी तरह बच्चे को छुड़ाया. पुलिस को कॉल करने के बाद मुहीब के पिता अपने बच्चे को लेकर लोक नायक अस्पताल (LNJP) लेकर गए. बच्चे के हाथ पर ना केवल जख्म हुआ बल्कि उसका हाथ भी टूट गया. जहां बच्चे का इलाज जारी है. इस बीच जहीरुद्दीन ने पड़ोसी से शिकायत की तो आरोप है कि वो उसे उल्टा ही धमकाने लगा. उसने जान से मारने से लेकर घर में आग लगाने तक धमकी दे डाली. पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है.
पालतू जानवर रखने के तरीके पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर से घरेलू पालतू जानवरों के रखने के तरीके पर सवाल खड़े किये हैं. दिल्ली में समेत देश के कई राज्यों में घरेलू जानवरों के खतरनाक हो जाने के कारण हुए हादसों को देखते हुए सरकार ने कई कड़े नियम बनाये हैं. इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हैं और अपने साथ-साथ आपने आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं.
दिल्ली में पालतू जानवर रखने के नियम
दिल्ली में भी घरेलू पालतू जानवर रखने के नियम हैं और इसका पालन ना करने वालों के लिए जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा है. दिल्ली में अगर किसी का कुत्ता किसी को काट लेता है तो IPC की धारा 289 के तहत कुत्ते के मालिक को जेल तक हो सकती है. कुत्ते के काट लेने पर कुत्ते के मालिक को अधिकतम 6 महीने की सजा एक हजार रुपया का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.
वहीं हाल ही में अलग अलग सोसयाटीज ने भी पालतू जानवरों को लेकर नियम बनाये हैं. जिसमें किसी भी सोसायटी में अगर आप पेट (घरेलू जानवर) खास कर कुत्ता पालते हैं तो उसका रजिस्ट्रेशन जरूरी है. साथ ही कुत्ते को मज़ल (Muzel) पहना कर रखना जरूरी है.
ऐसा नहीं करने पर होती है कार्रवाई
आज कल लोग जानवरों से प्यार करने के लिए उसे अपन घरों में तो पाल लेते हैं लेकिन उनसे जुड़े नियमों की कोई परवाह नही करते हैं, जिसके कारण कुत्ते के काटने और उससे जुड़े बड़े बड़े नुकसान सामने आते हैं.जरुरी है कि लोग जानवरों को पालें, उसका ध्यान रखें लेकिन इसके लिए इंसानी जीवन को खतरे में डालने से बचें. नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहें और अपने आसपाल वालों की सुरक्षा का ध्यान रखें

