India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रहे व्यापार समझौते को लेकर अब बात आगे बढ़ती दिखाई दे रही है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस से जुड़े प्रतिबंधों और संभावित टैरिफ पर राहत देने के फैसले ने इस बातचीत को नया मोड़ दिया है. दूसरी ओर, भारत सरकार की ओर से भी समझौते को जल्द पूरा करने के संकेत मिल रहे हैं.
दोनों देशों के बीच समझौते के पहले चरण की कानूनी प्रक्रिया जारी है और भारत अपने निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धी शर्तें सुनिश्चित करना चाहता है.
Trump waives new US tariffs on India over Russian energy purchases
“I am hereby waiving the application of such sanctions, restrictions, and duties provided for in the Graham Act.”
The issuance of such a waiver at this time is in the national interests of the United States, he said.
— Sputnik India (@Sputnik_India) October 17, 2026
ट्रंप के फैसले से भारत को क्या राहत मिली?
17 अक्टूबर 2026 को ट्रंप ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों और टैरिफ संबंधी कुछ प्रावधानों पर रोक लगाने के लिए कदम उठाया. इस फैसले से उन देशों पर प्रस्तावित अतिरिक्त दबाव कम होने की संभावना है, जो रूस से तेल या गैस खरीदते हैं. भारत के लिए यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रूसी तेल की खरीद को लेकर वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा था.
लेकिन यहां ये जानना जरुरी है कि रुस को लेकर अमेरिका का फैसले का भारत पर लागू टैरिफ हटने या भारत-अमेरिका व्यापार विवाद पूरी तरह समाप्त होने के तौर पर नहीं देखा जा सकता है . प्रतिबंधों में राहत और द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अंतिम सहमति दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं.
निर्मला सीतारमण ने ट्रेड डील पर क्या कहा?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई है. 16 अक्टूबर को अपनी बातचीत में उन्होंने कहा कि समझौते का शीघ्र निष्कर्ष वैश्विक व्यापार और दोनों देशों के द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में होगा.
सीतारमण के मुताबिक, वाणिज्य मंत्री भी समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद जता चुके हैं और बातचीत जारी है. उनके बयान से स्पष्ट है कि सरकार समझौते को आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का पूरा होना जरूरी है.
वित्त मंत्री के बयान को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब अमेरिकी टैरिफ नीति और रूस से तेल खरीदने के मुद्दे ने व्यापार वार्ता को जटिल बनाया हुआ है.
पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 15 अक्टूबर को बताया था कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो चुका है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है.
गोयल ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि, समझौते को लागू करने से पहले भारत अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर व्यापारिक स्थिति हासिल करना चाहता है.
Indian Trade Minister Goyal on India, US trade agreement 1st tranche:
“It has been finalized, going thru final, legal drafting. Hope to finalize soon, operationalise it once we get competitive advantage to peer countries” https://t.co/JkRmBZrdRm
— Sidhant Sibal (@sidhant) October 15, 2026
भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को क्या फायदा हो सकता है?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर केवल दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं रहेगा. इससे भारतीय कंपनियों, निर्यातकों और अमेरिकी बाजार पर निर्भर उद्योगों को भी फायदा मिलने की संभावना है.
समझौता अंतिम रूप लेने और लागू होने की स्थिति में इसके संभावित फायदे हो सकते हैं:
निर्यात को बढ़ावा: भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी शर्तों पर पहुंच मिल सकती है.
टैरिफ को लेकर स्पष्टता: कारोबारियों को आयात शुल्क और व्यापार नियमों के बारे में अधिक निश्चितता मिल सकती है.
निवेश की संभावनाएं: व्यापारिक संबंध बेहतर होने से दोनों देशों की कंपनियों के बीच निवेश और कारोबारी सहयोग को प्रोत्साहन मिल सकता है.
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मदद: अनुकूल शर्तें मिलने पर भारतीय उत्पादकों को दूसरे निर्यातक देशों के मुकाबले लाभ मिल सकता है.
हालांकि, इन संभावित फायदों की वास्तविक सीमा समझौते की अंतिम शर्तों और उसके लागू होने पर निर्भर करेगी.
ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कब होंगे?
फिलहाल उपलब्ध बयानों से यह संकेत मिलता है कि समझौते के पहले चरण पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है और दोनों पक्ष इसे जल्द पूरा करने की उम्मीद जता रहे हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी 15 अक्टूबर को कहा था कि समझौते के प्रमुख मुद्दों पर प्रगति हुई है.
फिर भी, हस्ताक्षर की कोई निश्चित तारीख घोषित होने की पुष्टि नहीं है. भारत की ओर से प्रतिस्पर्धी व्यापारिक शर्तों और अमेरिकी टैरिफ नीति पर स्पष्टता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
भारत-अमेरिका संबंधों के लिए क्यों अहम है यह समझौता?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा दे सकता है. भारत को अपने उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर चाहिए, जबकि अमेरिका के साथ स्थिर व्यापारिक संबंध भारतीय उद्योग और निवेश के लिए भी महत्वपूर्ण हैं.
ट्रंप के ताजा फैसले से रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर तत्काल दबाव कम होने की संभावना जरूर बनी है. सीतारमण की सकारात्मक टिप्पणी और पीयूष गोयल की ओर से पहले चरण की कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने की जानकारी भी उम्मीद बढ़ाती है.
फिलहाल सबसे अहम बात यह है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील की दिशा में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन समझौते पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है. अब नजरें दोनों देशों की अगली घोषणा, अंतिम शर्तों और हस्ताक्षर की तारीख पर रहेंगी.

