अयोध्या। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दिया।
उदासीन ऋषि संगत आश्रम में गुरु पर्व का समापन
रामलला के दर्शन के बाद रक्षामंत्री रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि संगत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु पर्व महोत्सव के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और संतों का आशीर्वाद लिया।
श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय का लोकार्पण
इस विशेष कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री ने आश्रम परिसर में नवनिर्मित श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एक विशाल संत सम्मेलन और जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और संत-महात्मा उपस्थित रहे।

