दिल्ली में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल से भड़के प्रवेश वर्मा,युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Pravesh Verma Delhi :नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश वर्मा राजनीतिक घिर गए हैं। रविवार, 27 सितंबर 2026 को सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री पर निशाना साधा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो साझा करते हुए प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है.

यह विवाद उस समय हुआ, जब मंत्री तिलक नगर इलाके में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर हाथ से सड़क की ऊपरी परत उखाड़कर दिखाई। इसी दौरान एक युवक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP नेताओं का आरोप है कि वीडियो बनाए जाने से नाराज होकर मंत्री ने युवक को थप्पड़ मार दिया।

Pravesh Verma Delhi:तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. लोगों ने सड़क की ऊपरी परत को हाथ से उखाड़कर दिखाया और निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई.

AAP नेताओं के अनुसार, मौके पर मौजूद एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था. इसी दौरान प्रवेश वर्मा और युवक के बीच विवाद हुआ. पार्टी की ओर से साझा किए गए वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा.

वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने AAP नेता की ओर से साझा किए गए वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “मंत्री को गिरफ्तार करो. मैं कल यहां जाऊंगा.”

केजरीवाल के इस बयान के बाद तिलक नगर की घटना को लेकर दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. AAP ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ-साथ मंत्री के कथित व्यवहार को भी मुद्दा बनाया है.

पार्टी का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले स्थानीय लोगों और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इस घटना को लेकर प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तिलक नगर में घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाई गई है और इससे जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं.

भारद्वाज के मुताबिक, सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए स्थानीय विधायक और लोगों ने मौके पर सड़क की ऊपरी परत को हाथ से उखाड़कर दिखाया. उन्होंने दावा किया कि सड़क की स्थिति सामने आने के बाद मंत्री के पास इसका जवाब नहीं था और वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार दिया गया.

तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने भी शेयर किया वीडियो

तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने भी घटना का वीडियो साझा किया. उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सड़क निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के सवालों के बीच मंत्री ने आपा खो दिया.

जरनैल सिंह ने दावा किया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले उनके साथी के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की.

सड़क की गुणवत्ता और मंत्री के व्यवहार पर उठे सवाल

तिलक नगर की घटना ने दो अहम मुद्दों को सामने ला दिया है.

पहला, सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और काम की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें.

दूसरा, सार्वजनिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों का नागरिकों के सवालों के प्रति व्यवहार.

Latest news

Related news