EC controversy: इलेक्शन कमीशन विवाद बढ़ता ही जा रहा है. सिर्फ राजनेता ही नहीं बुद्धिजीवी और पत्रकार भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी सिलसिले में दोपहर 2 बजे CJP नेता दिल्ली में प्रेस से बात करेंगे और शाम चार बजे नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रेस के सामने अपनी बात रखेंगे.
राहुल गांधी के निशाने पर ज्ञानेश कुमार होंगे या पीएम मोदी?
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी की नेता विपक्ष राहुल गांधी आज शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस को संबोधित करेंगे. इससे पहले बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस में छपे चुनाव आयोग के लेख को लेकर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, ” वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. BJP, RSS और EC जिन्होंने इसे ऑर्गनाइज़ किया, उन्होंने देशद्रोह का काम किया है. इंसाफ़ मिलेगा”
अब देखना होगा लगातार वोट चोरी का आरोप लगाने वाले और कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक वोट चोरी के सबूत देने वाले राहुल गांधी शाम किसपर निशाना साधेंगे, BJP, RSS या EC पर
इलेक्शन कमिश्नर पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए- प्रियंका गांधी
वहीं, सुबह मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी और वायनाड MP प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमीशन विवाद पर कहा, “ जो कोई भी हमारे चुनाव के डेमोक्रेटिक प्रोसेस से खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है.
वोटर रोल से छेड़छाड़ करना और 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाना डेमोक्रेसी, संविधान और देश के खिलाफ एक क्रिमिनल काम है.
इलेक्शन कमिश्नर को पूरी तरह पता है कि यह उनकी नाक के नीचे हो रहा है। उनके साथियों ने इस बारे में उनका ध्यान दिलाया, लेकिन उन्होंने इसे नज़रअंदाज़ किया और जानबूझकर गलत चुनाव होने दिया. उन पर किसी भी दूसरे क्रिमिनल की तरह क्रिमिनल केस चलना चाहिए, और उन पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए.”
Anybody who plays around with the democratic process of our elections is committing treason against this nation.
Tampering with voter rolls and deleting 13 crore voters is a criminal act against democracy, the Constitution and the nation.
The Election Commissioner has been… pic.twitter.com/DpSjfUjsgV
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026
EC controversy: ज्ञानेश, हो गया भाई- अभिजीत दिपके
वहीं चुनाव आयोग में गड़बड़ियों को लेकर हुए खुलासे के बाद CJP ने भी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का एलान किया था. हलांकि पहले इस कार्यक्रम को दोपहर 12 बजे होना था फिर से दोपहर 2 बजे के लिए टाल दिया गया. CJP ने बताया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के नेशनल कन्वीनर अभिजीत दिपके और को-कन्वीनर आशुतोष रांका और सौरव दास संबोधित करेंगे.
वहीं अभिजीत ने अपने एक्स पर एक पोस्ट लिख कहा, “इलेक्शन कमीशन ठीक करो!
कल दिल्ली में ज़रूरी PC है. ज्ञानेश, हो गया भाई!”

