राजगढ़ रोड हादसे का असर बरकरार, नाले में रिसे केमिकल ने फिर पकड़ी आग

राजगढ़। राजगढ़ रोड पर रविवार को रसायन से भरा एक टैंकर पलट गया था, जिसके बाद ज्वलनशील रसायन बहकर सुरपुरा मार्ग स्थित नालियों में समा गया। मंगलवार को इसी नाले में जमा रसायन में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। नाले से उठता विषैला धुआं और धुएं का विशाल गुबार आसमान में बवंडर की भांति फैल गया, जिससे क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना के बाद भी देरी से पहुंची दमकल

स्थानीय निवासियों ने तत्काल दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी, किंतु आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ियां समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं। राहत व बचाव दल की अनुपस्थिति के कारण आग के पुनः भड़कने की आशंका बनी हुई है, जिससे आसपास के रिहाइशी इलाके में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

Latest news

Related news