दिल्ली में 108 दिन चलेगा कला का उत्सव, लाल किले से कुतुब मीनार तक दिखेगी रचनात्मकता

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक जल्द ही कला और रचनात्मकता के अनूठे रंगों में सजे हुए नजर आएंगे। इस आयोजन के दौरान पर्यटक स्मारकों की सैर करने के साथ-साथ देश-विदेश के जाने-माने कलाकारों की बेहतरीन कलाकृतियों का भी आनंद उठा सकेंगे।

भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिकी का दूसरा संस्करण

यह भव्य आयोजन 'भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिकी' के दूसरे संस्करण के तहत आगामी 4 दिसंबर से 21 मार्च 2027 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कुल 108 दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन की खास थीम ‘तत् त्वम् असि – यानी व्याकुलता के युग में फिर से जुड़ना’ रखी गई है।

आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच जुड़ाव का प्रयास

इस आयोजन को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन की तेज रफ्तार, भागदौड़ और लगातार बढ़ते मानसिक भटकाव के बीच इंसानों को खुद से, समाज से और अपने आसपास की दुनिया से दोबारा गहराई से जोड़ना है। इसके तहत ऐतिहासिक विरासतों और आधुनिक कला का एक सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

Latest news

Related news