Gurugram Hit and Run Case गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को कथित तौर पर कार से टक्कर मारने और उसके साथ अभद्रता के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को दौसा-राजगढ़ के बीच पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद उसने पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान गिरने से उसे चोटें आईं. आरोपी को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.
Gurugram Hit and Run Case: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को मारी थी टक्कर
मामला गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का है. महिला बाइक राइडर ने 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि 13 सितंबर की सुबह उसे कार से टक्कर मारी गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.
महिला की ओर से तत्काल पुलिस शिकायत नहीं मिलने के बावजूद पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की.
If you watch the video of Gurgaon golf course accident closely you will see the girl repeatedly changing lanes while the man is consistent in his lane
Even at the end the man was trying to turn right but panicked and fled when he hit the biker
Bikers are a nuisance on the…
— Fuhrer (@GroFaZ_) September 14, 2026
सीसीटीवी फुटेज से खुला जानबूझकर टक्कर का एंगल
पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया. जांच में सामने आए तथ्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ी गई.
पुलिस के मुताबिक, कार चालक ने महिला बाइक राइडर को जानबूझकर टक्कर मारी थी. इसके बाद पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए. उसके कथन के आधार पर एफआईआर में BNS की धारा 78 और 79 भी बढ़ाई गईं.
धारा 78 पीछा करने से संबंधित है, जबकि धारा 79 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, कृत्य या इशारे से संबंधित है.
मोबाइल बंद कर लगातार बदल रहा था ठिकाना
पुलिस के अनुसार, आरोपी कल्याण बैंसला, उम्र 33 वर्ष, निवासी चांदहट, पलवल, हरियाणा है. घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदल रहा था.
बताया गया है कि जिस कार का इस्तेमाल घटना में किया गया था, वह आरोपी के दोस्त के नाम पर है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इस कार को भी बरामद कर लिया है.
#WATCH | Gurugram’s Golf Course Road accident case | Accused Kalyan Bainsla has been arrested in Dausa, Rajasthan.
As per SHO, Dausa Sadar PS, Yudhishthir, Kalyan Bainsla is being taken to Gurugram. pic.twitter.com/xqHYQeuJDS
— ANI (@ANI) September 15, 2026
तीन पुलिस टीमों ने शुरू किया था तलाशी अभियान
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था. अपराध शाखा सोहना की टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी.
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन राजस्थान की ओर होने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को दौसा-राजगढ़ के बीच से उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस से भागने की कोशिश में गिरा आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की. भागने के दौरान वह गिर गया और उसे कुछ चोटें आईं. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
#WATCH | Gurugram’s Golf Course Road accident case | Accused Kalyan Bainsla has been arrested in Dausa, Rajasthan.
As per SHO, Dausa Sadar PS, Yudhishthir, Kalyan Bainsla is being taken to Gurugram. pic.twitter.com/xqHYQeuJDS
— ANI (@ANI) September 15, 2026
जांच अभी जारी
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. आरोपी के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में उसकी क्या भूमिका थी.
सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

