Friday, February 27, 2026

Patna Fire: पटना शहर में रिफाइंड तेल के गोदाम में लगी आग, 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर

मंगलवार सुबह पटना शहर के रिफाइंड तेल के गोदाम में आग लग गई है. मंगल तालाब के पास तेल के गोदाम में लगी आग. 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

दमकल कर्मी काफी देर से आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि आग बुझाने में दिक्कत आ रही है.


बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के चलते लगी है. गोदाम के रिहायशी इलाके में होने के चलते आग बुझाने का काम मुश्किल हो रहा है. दमकल विभाग की पहली प्राथमिकता आग के रिहायशी इलाके में फैसले से रोकना है.

गनीमत यह रही कि जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय कोई भी कर्मी गोदाम के अंदर नहीं था.

Latest news

Related news