CM पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

CM Dhami’s achievements over five years देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया.पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) की ओर से तैयार किए गए इस एल्बम के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा और राज्य में हुए सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

CM Dhami's achievements over five years
CM Dhami’s achievements over five years

CM Dhami’s achievements over five years:गीत-संगीत के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी विकास यात्रा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक और अन्य कलाकारों के साथ आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं और राज्य की उपलब्धियों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है.

रोजगार, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है.सरकार की प्राथमिकताओं में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना शामिल है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ देवभूमि की विशिष्ट पहचान को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए राज्य को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है.

कलाकारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की.

मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी और शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित एल्बम से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा कोठारी ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया. इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल सहित प्रदीप दुग्गल, विजय असवाल, शोभित उनियाल, गिरीश भट्ट, लक्ष्मी नारायण नवानी, आदित्य नौटियाल, सहदेव सिंह बिष्ट, सपना जवाड़ी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Latest news

Related news