Tapkeshwar Mahadev Procession देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार को टेपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई . ये यात्रा सहारनपुर चौक से शुरु हुई. शोभा यात्रा में स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान टपकेश्वर महादेव से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Tapkeshwar Mahadev Procession:धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं.
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.
श्रद्धालुओं ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे.

