मांजरेकर और मुरली कार्तिक में ऑन-एयर बहस, रहाणे ने कहा- मैं इसमें शामिल नहीं

Murali Kartik-Sanjay Manjrekar argument : भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स का एक वाकया भी सुर्खियों में आ गया है. मैच के तीसरे दिन कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बात इतनी बढ़ गई कि संजय मांजरेकर को मजाक-मजाक में स्क्रीन से मुरली कार्तिक को हटाने का अनुरोध तक करना पड़ गया.

(क्रेडिट- सोशल मीडिया )

Murali Kartik-Sanjay Manjrekar argument: कमेंट्री बॉक्स में क्या हुआ था?

यह पूरी बातचीत हल्के-फुल्के मजाक से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई:

  • मुरली कार्तिक ने संजय मांजरेकर से कहा, “हम यहां तीन लोग (अजिंक्य रहाणे और संजय मांजरेकर के साथ) हैं और आपसे एक दरख्वास्त है कि आप जो पाउट बनाते हैं, उससे हम समझ नहीं पाते कि आप क्या कह रहे हैं. इसलिए प्लीज इसे करना बंद कर दीजिए.”
  • जवाब में संजय मांजरेकर ने कहा, “ये काफी बुरा जोक था. क्या हम स्क्रीन को दो भागों में बांट सकते हैं और कैमरे को दूसरे शख्स अजिंक्य रहाणे पर शिफ्ट कर सकते हैं क्योंकि वह बात करने के लिए ज्यादा सही इंसान हैं और उनकी शक्ल भी काफी बेहतर है. मुरली कार्तिक की आवाज अच्छी है, लेकिन क्या उन्होंने अपने आप को आईने में देखा है?”
  • इस पर मुरली कार्तिक ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं कभी अपने आप को नहीं देखता. वो आप करते हैं. वह सिर्फ आप ही करते हैं.”
  • संजय मांजरेकर ने तंज कसते हुए आगे कहा, “क्योंकि आईने में देखने का फायदा होता है. आपके लिए मैं समझ सकता हूं कि यह सुखदायी नहीं होता होगा. खैर, हम दोनों यहां लाइन पार कर देंगे और सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होगी.”
  • इस पूरी बातचीत के दौरान बीच में बैठे अजिंक्य रहाणे ने असहज होते हुए कहा, “मैं इन सब में शामिल नहीं हूं।”

मैच की स्थिति

मैच की बात करें तो भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 284 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की अहम बढ़त हासिल हुई .हालांकि, मैच के चौथे दिन खराब मौसम टीम इंडिया की योजनाओं और जीत की उम्मीदों पर असर डाल सकता है.

Latest news

Related news