लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: बर्थडे पार्टी से लौट रहे 23 वर्षीय सोनू की गोली मारकर हत्या

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में बेखौफ बदमाशों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है, जहाँ देर रात अज्ञात हमलावरों ने महज 23 वर्षीय एक युवक की सरेराह गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू (23) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक फोटोग्राफर था। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी हरकत में आ गए और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अगस्त की रात सोनू अपने एक करीबी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह पुराने बस स्टैंड के समीप पहु पहुँचा, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर कार में सवार कुछ दबंग युवकों के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने खौफनाक कदम उठा लिया।

बदमाशों ने सोनू की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद कार से नीचे उतरे एक हमलावर ने अपनी पिस्तौल निकाली और सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

गोलियों की आवाज और हमले से लहूलुहान होकर सोनू वहीं सड़क पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग और राहगीर मौके पर कुछ समझ पाते, आरोपी अपनी कार में सवार होकर वहाँ से रफूचक्कर हो चुके थे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सोनू को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके के व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया तथा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही, वारदात स्थल और उसके आसपास आने-जाने वाले तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footages) की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की कार का नंबर और उनकी सही पहचान सामने आ सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Latest news

Related news