बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

Nitin Nabin New Team नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों और महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को भी जगह मिली है. इसे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नई टीम के गठन में क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक समीकरणों के साथ महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास दिखाई देता है.

Nitin Nabin New Team:वसुंधरा राजे समेत ये नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें प्रमुख नाम हैं-

  • वसुंधरा राजे सिंधिया
  • तीरथ सिंह रावत
  • राम माधव
  • बैजयंत जय पांडा
  • डी. पुरंदेश्वरी
  • रेखा दर्मा
  • वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
  • भारती प्रवीण पवार
  • मनप्रीत सिंह बादल
  • लाल सिंह आर्य
  • प्रो. एम. नागराज
  • प्रो. तारिक मंसूर
  • डॉ. मधुचंद्र कर

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

बीएल संतोष संगठन महामंत्री, विनोद तावड़े समेत 8 महासचिव

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के तौर पर शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जगह मिली है.

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं-

  • विनोद तावड़े
  • सुनील बंसल
  • बिप्लब कुमार देब
  • स्मृति ईरानी
  • सतीश पूनिया
  • गजेंद्र पटेल
  • हरीश द्विवेदी
  • संजय भाटिया

स्मृति ईरानी को महासचिव बनाए जाने को नई टीम के प्रमुख फैसलों में से एक माना जा रहा है।

राष्ट्रीय मंत्री की पूरी लिस्ट

बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर भी कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए नेताओं में शामिल हैं-

  • कविता पाटीदार
  • के. सुरेंद्रन
  • भोला सिंह
  • डॉ. प्रदीप वर्मा
  • जगदीश ईश्वरभाई पटेल
  • डॉ. संदीप पाठक
  • फांग्नोन कोन्यक
  • संगीता यादव
  • अनिल एंटनी
  • डॉ. एम. वेंकटेशन
  • मनोज टिग्गा
  • सिद्धार्थ शंभु
  • डॉ. स्वदेश सिंह
  • मृगांका देव बर्मन
  • रोहन गुप्ता
  • जय प्रकाश
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री बनाया गया है.

नॉर्थ ईस्ट और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां

पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों पर भी विशेष फोकस किया है. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक बनाया गया है.

वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है.

बीजेपी मोर्चों की कमान किसे मिली?

बीजेपी ने अपने अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है. नई टीम में युवा, महिला, ओबीसी, किसान, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चे के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

मोर्चाजिम्मेदारी
युवा मोर्चाहेमांग जोशी
महिला मोर्चारूप कुमारी चौधरी
ओबीसी मोर्चाअमरपाल मौर्य
किसान मोर्चाबंसीलाल गुर्जर
एससी मोर्चाशिवेश कुमार राम
एसटी मोर्चामन्नालाल रावत
अल्पसंख्यक मोर्चाकुंवर बासित अली
अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक

बीजेपी की मीडिया टीम में भी बदलाव किया गया है. अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के को सौंपी गई है. उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है.

यूपी पर बीजेपी का खास फोकस

बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश बेहद अहम राज्य है, क्योंकि यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

ऐसे में नई राष्ट्रीय टीम में यूपी से जुड़े नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिया जाना चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी जोर दे सकती है.

युवा और महिला नेताओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

नितिन नबीन की नई टीम में महिलाओं और युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा अलग-अलग मोर्चों में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है.

नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण, महिला प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व का खास ध्यान रखा गया है. बीजेपी के सामने आने वाले विधानसभा चुनावों के साथ 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी चुनौती है.

नई टीम से बीजेपी की क्या उम्मीदें?

नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई राष्ट्रीय टीम से पार्टी संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद कर रही है. नई टीम को राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, चुनावी रणनीति को जमीन पर लागू करने और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.

खास तौर पर उत्तर प्रदेश समेत चुनावी राज्यों में नई टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है. आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति और संगठनात्मक प्रदर्शन इस नई टीम के लिए पहली बड़ी परीक्षा होगी.

Latest news

Related news