Thursday, February 12, 2026

अमित शाह से जीतन राम मांझी की मुलाकात, रखी गई ये बड़ी मांग!

दिल्ली: बिहार के महागठबंधन में शामिल दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी गुरूवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इस दौरान जीतनराम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी को भारत रत्न दिये जाने की मांग की. वही बाबा दशरथ मांझी उद्यान एवं सेवा संस्थान गया के अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम मांझी जो ट्री मैन के नाम से जाने जाते हैं. इन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन भी सौंपा.

बता दें कि दशरथ मांझी को भारत रत्न दिये जाने की मांग को लेकर दशरथ मांझी के समाधि स्थल गया स्थित मेहलौर से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली गयी थी. ट्री मैन सत्येंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 5 मार्च 2023 को बिहार के गया जिले से दिल्ली के लिए निकली थी. पैदल यात्रा कर प्रतिनिधिमंडल 01 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा. 1200 किलोमीटर की यात्रा तय करने में प्रतिनिधिमंडल को 50 दिन लग गये. पद यात्रा उत्तर प्रदेश में सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली जंतर-मंतर तक पहुंची. जहां बिहार, झारखण्ड, पश्चिम एवं उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के लोग उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल की भी यही मांग है कि दशरथ मांझी को भारत रत्न मिले.

Latest news

Related news